श्रीधाम वृंदावन श्री कृष्ण की हृदय स्थली है, मोक्ष धाम है, जहां श्री श्यामा – श्याम नित्य विराजते है, जहां श्री राधा कृष्ण की लीला अनवरत प्रवाहमान है, ऐसे श्री वृंदावन धाम में आपके जीवन को सफल और सार्थक करने हेतु वृंदावन धाम में कक्षों का निर्माण किया जा रहा है जहाँ पूर्ण आध्यात्मिक भक्तिमय वातावरण में नित्य ध्यान, योग, यज्ञ, सत्संग, संकीर्तन आदि किया जायेगा, जहाँ आप सहज भगवत भक्ति प्राप्त कर सकेंगे।
वर्तमान परिवेश में विश्वव्यापी शिक्षा व रोजगार के कारण व्यस्ततम जीवन शैली के चलते घर के बुजुर्ग निरंतर उपेक्षा का शिकार होते जा रहे हैं, मन में सेवाभाव होते हुए भी समय अभाव व दूरस्थ रोजगार के कारण संतान द्वारा बुजुर्गाे की सेवा कर पाना संभव नहीं हो पा रहा परिणामतः वृद्धजन जीवन के अंतिम पड़ाव पर अकेलेपन के कारण उदास, निरास व अवसाद में रहते हैं व अपने को अकेला व लाचार महसूस करते हैं।
मानव जाग्रती संस्था में दान करें, जो गौ सेवा, बंदर सेवा, संत सेवा और वृद्ध सेवा जैसे पुनीत कार्य करती है। आपका योगदान संस्था को इन सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने में मदद करेगा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा। आइए, मिलकर इन नेक कार्यों में सहयोग करें और मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।
मानव जाग्रती संस्था एक पवित्र धार्मिक धर्मार्थ ट्रस्ट है जिसकी स्थापना श्री निम्बार्क ब्रजराज जी महाराज ने अपने गुरु श्री निम्बार्क प्रभु के प्रति समर्पण के रूप में की है।
Copyright © 2025 MJS | Design & Developed by- Pramod K Lavaniya
हमसे जुडने के लिए सब्सक्राइब करें!